Mirzapur News: गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन भी वृद्धि रही जारी
मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन भी वृद्धि जारी रही। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 11 सेमी की वृद्धि हुई है। गंगा का जलस्तर 66.041 मीटर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर तटवर्ती इलाके के लोग चिंतित है। यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कुछ दिनों बाद गंगा के तटवर्ती इलाके में बोई गयी फसल बाढ़ के पानी में डूब सकती है। सदर और चुनार तहसील के करीब चार सौ गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में आ जाते है。 यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 55 सेंटीमीटर दूरजलस्तर में वृद्धि के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश के कारण जिले में गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन भी वृद्धि जारी रही। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बाढ़ नियंत्रण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.