Mirzapur News: गंगा का जलस्तर बढ़ा,अदलपुरा शीतला धाम घाट पर दुकानें डूबी
मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: चुनार (मिर्जापुर)। शनिवार शाम पांच बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक लगभग ढाई फूट पानी बढ़ने से अदलपुरा शीतलता धाम घाट डूब गया और दुकानों में पानी भर गया। दुकानदार रात में ही दुकान हटाने लगे,लेकिन देखते ही देखते पूरी दुकान बाढ़ से घिर गया। वहीं गंगा का बढ़ता जल स्तर देख तटीय क्षेत्रों व गांव से बाहर पाही बना कर पशुओं के साथ रहने वाले किसानों की धड़कन बढ़ गई। फ़ुलहा निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि भारी संख्या में किसान गंगा के करार पर परवल आदि सब्जियों कि खेती की है l गंगा का जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है जल्द ही डुब जाएगा l उन्होंने बताया कि दो तीन दिन तक इसी तरह गंगा में बाढ़ रहा तो फ़ुलहा, धन्नूपुर , विदापुर, मझरा, तराई क्षेत्रों में किसानों को भारी क्षति होगा और किसान को अपना आशियाना छोड़ कर अपने पशुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.