Mirzapur News: खड़े कंटेनर में भिड़ा दूसरा कंटेनर, दो जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम खड़े कंटेनर में पीछे से दूसरा कंटेनर भिड़ गया। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि मध्य प्रदेश से एक कंटेनर आ रहा था। उसमें मध्य प्रदेश के रागोपुरा निवासी पवन व हरदोई के आदमपुर निवासी शिवाकांत सवार थे। चालक कंटेनर लेकर जैसे ही राजापुर पेट्रोल पंप के पहुंचा। तभी अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे खड़े दूसरे कंटेनर में भिड़ गया। हादसे में पवन व शिवाकांत जख्मी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.