मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: पटेहरा। क्षेत्र के मलुआ गांव में बुधवार को दो बजे दिन अचानक तेज बारिश के बीच कच्चा मकान की दीवार गिरने से वृद्ध महिला बाल-बाल बच गई। क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी बूढ़ी मां शांति देवी अपने बरामदे में बरसात से बचने के लिए बैठी थी। कुछ देर बाद अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। संयोग था कि वह मौके से भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रही। तब तक बगल के मकान का भी खपरैल गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी सूचना दे दी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल इस संबंध में तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही जांच कर राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मदद दिलाया जायेगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बारिश क...