Mirzapur News: खदान के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कूबा कला गांव में शौच के लिए निकले युवक की खदान के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरे दिन सोमवार की देर शाम उसका शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के हरिहर गांव निवासी रामजी गुप्ता का पुत्र 19 वर्षीय पवन गुप्ता रविवार को अपने भाई की ससुराल सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के कूबा कला गांव आया था। रविवार की शाम वह घर से शौच के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर तक नहीं लौटने पर ससुराल के लोगों ने उसकी तलाश की, रात भर खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन देर शाम खदान के गड्ढे में भरे पानी में पवन का शव उतराया मिला। गांव के लोगों ने शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.