Mirzapur News: खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, बस में सवार पांच घायल, एक रेफर
मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास शुक्रवार के सुबह सड़क पर खड़ी ट्रक में सवारियों से भरी प्राइवेट बस पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। जिसमे दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।जहां से एक एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जबकि तीन घायलों को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
दुर्घटना का विवरण मिर्जापुर सोनभद्र मुख्यमार्ग पर प्रति दिन सैकडों की संख्या में ट्रक, दर्जनों प्राइवेट बस सवारी भर कर दौड़ती है। सड़क की पटरी न होने से ट्रक चालक अक्सर ट्रकों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। जिससे सड़क वन वे हो जाती है। विशनपुरा गांव के तालाब के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर ट्रक चालक ट्रक खड़ा किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.