मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। ऐतिहासिक खजुरी नदी में गिर रहे सीवर के प्रदूषित पानी को लेकर सिटी और पहाड़ी ब्लॉक के 22 गांव के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों को मानना है कि खजूरी नदी में सीवर का दूषित पानी गिरने से एक पशुओं के पीने योग्य भी नहीं रह गया है। वहीं दूसरी ओर खजूरी नदी में गिरने वाली सीवर का प्रदूषित पानी का पतित पावनी मां गंगा में पहुंच रहा है। इस इंदी पर्वतपुर,महेवा दुनैया, दुल्लापुर, खजुरी, वीरशाहपुर, भूइली, अक्सौली, खडहरा, खडेसर, बेदौली रामचंद्रपुर, माधोपुर, शिवमऊ, डुहवा, चौहानपट्टी, भूसरौला, छटहा आदि गांव के ग्रामीणों ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर खजूरी नदी में गिर रहे सीवर के प्रदूषित पानी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- Muzaf...