Mirzapur News: खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लाक आवंटन किया गया
मिर्जापुर, नवम्बर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर पिछले दिनों आए खंड शिक्षा अधिकारियों को विकासखंड का आवंटन कर दिया गया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा की ओर जारी की गई ब्लॉक आवंटन सूची के अनुसार नरायनपुर चंद्रशेखर आजाद को, राजगढ़ रामपूजन पटेल को, छानबे राजित लाल रत्नाकर को, नगर पालिका अरविंद कुमार पांडेय को, पहाड़ी गोपाल कृष्ण तिवारी को, मझवा लोकेश मिश्र को, जमालपुर बृजेश कुमार सिंह को, कोन विश्वजीत कुमार को, लालगंज के साथ मुख्यालय नरेंद्र कुमार बनाए गए हैं। शुभम कुमार सिटी एवं संजय सिंह को हलिया बीईओ का दायित्व दिया गया है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शिक्षक संघ ने नवांगतुक बीईओ को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.