Mirzapur News: क्रशर प्लांट का कर्मी संदिग्ध हाल में लापता
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुर पहाड़ी गांव स्थित क्रशर प्लांट का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दस दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मीरापुर गांव निवासी दूधनाथ ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र 25 वर्षीय पुनीत सोनपुर पहाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट पर आपरेटर है। बीते दस जुलाई से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। काफी खोजबीन के बाद क्रशर प्लांट पर 19 जुलाई को गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसकी बाइक प्लांट पर ही खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। बंद मोबाइल का डिटेल निकलवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर: ललन की गुमशुदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.