Mirzapur News: कोटेदारों को तीन महीने का नहीं मिला एमडीएम का राशन
मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मड़िहान तहसील के बसही और हरदी गुलालपुर गांव के कोटेदारों को तीन महीने से एमडीएम का लगभग दस कुंतल चावल नहीं मिला। आरोप है कि खाद्यान्न की ढुलाई करने वाले ठेकेदार ने चावल का गोलमाल कर लिया। कोटेदारों की शिकायत पर एसडीएम मड़िहान संतोष कुमार ओझा ने बीएसए को पत्र लिखकर मामले की जांच कराके कार्रवाई कराए जाने का अनुरोध किया है।भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से कोटेदारों को वितरण के लिए राशन की आपूर्ति की जाती है। एफसीआई ने कोटेदारों की दुकान तक राशन पहुंचाने के लिए ठेकेदार भी नियुक्त कर रखा है। आरोप है कि खाद्यान्न की ढुलाई करने वाले ठेकेदार व उसके कर्मचारियों ने मड़िहान तहसील के बसही और हरदीगुलालपुर के कोटेदारों को मिड डे मील का लगभग दस कुंतल चावल बीते तीन माह से नहीं दिया। बसही के कोटेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.