Mirzapur News: कॉस्मेटिक की दुकान से डेढ़ लाख नगद चोरी, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: मड़िहान(मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में कॉस्मेटिक की दुकान से डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी हो गया। दुकान संचालिका ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। मालपुर गांव निवासिनी निर्मला ने शुक्रवार को मड़िहान थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव की मेन सड़क किनारे अपने पिता के निजी मकान में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। धीरे-धीरे सामान बेचकर उसने डेढ़ लाख रुपये एक बॉक्स में इकट्ठा किया था।गुरुवार की शाम को रुपये गिनकर बॉक्स में रखकर दुकान के अंदर टांड पर रख दिया था। शुक्रवार की सुबह पिता होरीलाल मौर्य खेत की सिंचाई करने चले गए। दुकान का शटर गिराकर वह खेत में पानी देखने चली गई थी। दोपहर में बाजार जाने के लिए भाई मूलचंद मौर्य तैयार हुआ तो दुकान के अंदर टांड पर रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.