मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। वैश्य समाज के संरक्षक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शनिवार को अदलहाट स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य पं. शिवम दुबे ने रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में वैश्य समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के प्रबंधक सुनील गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता, वैश्य समाज के युवा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुप कुमार जायसवाल, सुभाष गुप्ता, समदपुर के प्रधान लक्ष्मी नारायण गुप्ता, कल्पना गुप्ता, शिवाजी गुप...