Mirzapur News: कुल्हाड़ी से हमला मामले देवर-देवरानी पर केस
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटाई गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में देवर और देवरानी ने एक महिला पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सास को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर और देवरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कटाई गांव निवासी रीता ने सोमवार की देर शाम थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को बकरी चराने को लेकर उसके देवर कमलेश और देवरानी मंजू से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रीता के सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास जयपत्ती को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.