Mirzapur News: कुम्हार समाज के शिल्पकारों को किया गया सम्मानित
मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। दीवाली के पावन पर्व पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शिल्पकारों को सम्मानित किया गया। भाजपा के जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा डॉ. राजकुमार सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ गड़बड़ा धाम मंडल के बिलरा पटेहरा गांव पहुंच कर प्रजापति (कुम्हार) समाज के शिल्पकारों को सम्मानित किया। डॉ. पटेल ने कहा कि दीपावली का त्योहार कुम्हार समाज के मेहनतकश कारीगरों के बिना अधूरा है। उनके हाथों बनाए गए दीये से ही दीवाली पर घर रोशन होते है। ऐसे में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा सरकार हमेशा शिल्पकारों व कारीगरों के हित में काम कर रही है। इस दौरान मंडल महामंत्री मुकेश सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना पाल, अरुण सिंह, रोहित प्रजापति सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: मिट्टी के दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.