Mirzapur News: कुएं में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मड़िहान (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सीवान में स्थित कुएं में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया l वन विभाग व पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने कुएं के चारों तरफ जाल का बाड़ लगाकर की घेरे बंदी है l क्षेत्र में सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है l मंगलवार की सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों को कुएं में मगरमच्छ दिखाई दिया l कुएं मगरमच्छ होने की खबर जंगल में लगी फैल गई l देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की कुएं के पास भीड़ जमा हो गई l ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना देते हुए वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द से जल्द कुएं से निकाल कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की l साथ ही कुएं को चारों तरफ से घेर दिया गया है l ताकि कोई हादसा न हो सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.