Mirzapur News: कुएं में गिरने से मासूम की मौत, पिता ने कूदकर बाहर निकाला
मिर्जापुर, नवम्बर 16 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमोई गांव में रविवार की दोपहर घर के बाहर कुएं में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
खेलते समय कुएं में गिरा मासूम क्षेत्र के अमोई गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि दोपहर वह सुगापाख गांव से घर आए। अपने बड़े पुत्र पांच वर्षीय अंकित और छोटे बेटे दो वर्षीय अमित को चॉकलेट दिया। उसके बाद घर में उसकी मां मीना के पास छोड़कर वापस बाहर चला गया। मां मीना घर में गृहस्थी के कार्य में व्यस्त थीं। उसी दौरान खेलते-खेलते अमित घर के बाहर निकलकर बगल में स्थित कुएं के पास पहुंच गया। कुएं की ऊंचाई जमीन से मात्र एक फीट ऊपर थी। जिससे मासूम आसानी से वहां तक पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.