मिर्जापुर, अगस्त 4 -- Mirzapur News: जमालपुर,(मिर्जापुर)।थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के 50 वर्षीय रामनिरंजन मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा का शव घर के ही कुंए में उतराया हुआ शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए। भेज दिया l रामनिरंजन मिश्रा चार चक्का वाहन चालक था, वह महाराष्ट्र से महेन्द्रा कम्पनी कि नई नई गाड़ियों को लेकर विभिन्न शहरों की एजेंसियों पर पहुचाता था अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से लौटा था। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार कि रात्रि मे अपने घर के सामने मौजूद कुएं के पत्थर पर कंबल बिछाकर सोये थें। सुबह कुऐ में उतराया हुआ शव मिला।मृतक पांच भाइयों मे सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक कुंऐ के समीप रखे गये पत्थर पर रात मे सोया था करवट बदलने...