मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सभागार में अगस्त माह के प्रथम बुधवार को बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए कुल चार प्रार्थना पत्र आए। जिनमें एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया।

किसान समस्याएं किसानों ने खाद वितरण, फार्मर रजिस्ट्री,क्षतिग्रस्त सड़क और टेल तक नहर का पानी न पहुंचने की शिकायतें दर्ज कराई। किसान प्रदीप दुबे ने समितियों पर खाद वितरण के समय सर्वर फेल होने और फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाने की शिकायत की। कहा कि खाद नहीं मिल पाने पर जिससे बुवाई प्रभावित हो रही है।

प्रक्रिया सुधार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया का आसान बनाने,खाद न मिलने,सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर्मचारियों के सफाई ...