मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के चौकियां गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। राजेश कुमार मिश्रा को प्रदेश किसान कांग्रेस का महासचिव बनाएं जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाशंकर पांडेय, संजय पांडेय, दीपक राय, अशोक साहनी, ओमकार पाल,उत्कर्ष मिश्रा, दौलत सिंह ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...