Mirzapur News: किसानों से खरीदा गया सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग जाने से सड़ा
मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चौकियां सहकारी संघ के क्रयकेंद्र पर किसानों से खरीदा गया सैकड़ों कुंतल गेहूं विभागीय लापरवाही के चलते भीग जाने से सड़ कर बर्बाद हो गया। समिति से क्रय किए गए गेहूं का समय से उठान नहीं होने से सरकारी खजाने को यह क्षति हुई है। क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
गेहूं की बर्बादी क्रय केंद्र पर खुले में रखी गेहूं कि बोरियां बारिश से भीग खराब हो गयी है। चूहों के गेहूं की बोरियों को कुतरने से भारी मात्रा में गेहूं नष्ट हो गया है। सड़ा हुआ गेहूं बोरियों में भरकर केंद्र परिसर में इधर-उधर पड़ा हुआ है। लोगों का पेट भरने वाले अन्न की इस तरह बर्बादी विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे है।
जिम्मेदारी तय करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.