मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विकास खण्डों से आए कृषकों ने नहर और सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई, कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष रतन लाल चैरसिया ने बताया कि बरईपुर से डोमरी सम्पर्क मार्ग चार किमी तक डेढ़ फीट गढ्ढा हो गया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: किसानों की समस्याओं को समय से दूर करान...