मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जमालपुर के एक गांव निवासी किशोरी बीती रात सीवान में शौच के लिए गई थी। आरोप हैकि उसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नाबालिग से दुराचार करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...