मिर्जापुर, जुलाई 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने अन्नू यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां का आरोप हैकि उसकी पुत्री 13 जुलाई की सुबह घर से अचानक लापता हो गई। एक गांव निवासी अन्नू यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...