Mirzapur News: किशोरी को भगाने वाला युवक धराया
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा। एक गांव का युवक लगभग पांच दिन पहले गांव के ही नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। पिता ने राजगढ़ थाने में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात से आरोपी को धर दबोचा। बरामद अपह्रता को लेकर राजगढ़ थाने ले आई। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि गांव का ही युवक किशोरी को भगा ले गया था। युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.