मिर्जापुर, सितम्बर 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, बाल विवाह के लिए उकसाने और साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर समेत उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने तहरीर देकर बताया कि 16 वर्षीय पुत्री अभी पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि तारापुर (टिकरी) वाराणसी निवासी एक किशोर रास्ते में उसकी बेटी को रोककर परेशान करता था और प्रेम प्रसंग के नाम पर उसे बहला-फुसला रहा था। किशोर और उसके परिजन किशोरी पर घर छोड़कर उनके पास आने तथा विवाह कराने के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपी के परिजन गाली-गलौज और धमकी दी। 29 अगस्त को बेटी को आरोपी अपने साथ भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ...