Mirzapur News: किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप
मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गाँव से 14 वर्षीया किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद भी नाबालिग का पता लगाने में पुलिस नाकाम रही। पिता ने बताया कि जिगना थाना क्षेत्र के एक गाँव का युवक अक्सर मोबाइल फोन से बात करता था। मना करने पर देख लेने की धमकी देता था। बीते तीन सितम्बर की रात नौ बजे लड़की को बाइक पर बैठाकर जाते हुए कई लोगों ने देखा। विरोध करने पर आरोपी के पिता ने हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया। चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.