Mirzapur News: किशोरी का अपहरण करने वाले तीन पर केस दर्ज
मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात बाइक सवारों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे सेवटी नदी किनारे छोड़कर भाग निकले। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध अपहरण व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच जुट गई है।
किशोरी के अपहरण की घटना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बीते बुधवार को वह दवा लेने वाराणसी गई थी। घर पर 14 वर्षीया बेटी थी। वह रात लगभग आठ बजे अपने बड़े पिता के घर जा रही थी। उसी समय बीच रास्ते में बुलेट सवार तीन युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। दो घंटे बाद बेटी को सेवटी नदी के किनारे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.