मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले के पंचमी तिथि पर दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालु कतार में खड़े-खड़े गश खाकर जमीन पर गिर गया। अयोध्या से आए श्रद्धालु पवन कुमार 44 वर्ष नई वीआईपी मार्ग पर दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब गश खाकर जमीन पर गिर पड़े थे। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना में आस्था 14 वर्ष पुत्री सतीश कुमार प्यारेपुर रायबरेली से आई हुई थी। सुबह साढ़े नौ बजे दर्शन पूजन करने के लिए कतार में खड़ी थी कि बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...