मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित श्री राम भवन के सभागार में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी की रचित काव्य रचना विजय की बाल-कविताएं का सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा ने विमोचन किया। काव्य रचना प्रकाशन के लिए डॉ. विनोद कुमार बिंद सांसद भदोही, सुचिस्मिता मौर्या विधायक मझवां, उदयभान संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल, वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर, आनंद अमित ने शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रत्नेश चन्द श्रीवास्तव ने काव्य रचना के विषयों को समाज के लिए अति महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वाराणसी से समाजसेवी अश्वनी सिंह, चंदौली से समाजसेवी नागेंद्र, चेयरमैन हरियाली, अध्यक्ष नवज्योति चेतना समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अ...