Mirzapur News: कार-बाइक की टक्कर में दो घायल
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर बाईपास पर रविवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामपुर थाना क्षेत्र के परसुपुर गांव निवासी उदयराज पटेल मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जमलिया गांव स्थित अपनी ससुराल आए थे। रविवार शाम वह बाइक से मड़ियाहूं बाजार जा रहे थे। रानीपुर बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से आ रही इनोवा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उदयराज पटेल सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर खाई में पल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.