मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा स्थित प्रस्तावित वृद्धा आश्रम के पास गुरुवार की रात कार के धक्के से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों पहाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तेज रफ्तार कार ने पिछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौतघटना का विवरण विंध्याचल के चिकान टोला मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय भरत पाल की विंध्याचल में प्रसाद की दुकान थी। वह देर शाम परिवार के चाचा 45 वर्षीय दिनेश उर्फ दीनू पाल के साथ बाइक से निकले। अष्टभुजा पहाड़ी पर घूमने चले गए। वहां से रात लगभग नौ बजे वापस घर लौट रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही अष्टभुजा स्थित प्रस्तावित वृद्...