Mirzapur News: कार के धक्के से ई-रिक्शा सवार जख्मी
मिर्जापुर, सितम्बर 9 -- Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव के पास मंगलवार की शाम कार के धक्के से ई-रिक्शा सवार जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी 40 वर्षीय श्यामलाल निषाद ई-रिक्शा में बैठकर गोपीगंज से अपने घर आ रहे थे। मवैया गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे सवार श्यामलाल ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में भर्ती कराया। डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट ने घायल श्यामलाल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.