मिर्जापुर, अगस्त 31 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शर्मा रोड (गरौड़ी) के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे चालक घायल हो गया और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बरेंव गांव निवासी इरसाद पुत्र मोहम्मद हनीफ पथरौरा मिल स्थित अपनी दुकान से स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वह शर्मा रोड के पास पहुंचे तो अहरौरा की ओर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इरशाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, मौके पर कार की नंबर प्लेट गिर गई है।...