Mirzapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, रेफर
मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा घाट में मंगलवार की सुबह दस बजे कार के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कुदर गांव निवासी 26 वर्षीय जय सिंह अपने पिता 55 वर्षीय गुलाब सिंह के साथ बाइक से हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा घाट पहुंचे। तभी पीछे से आ रही अज्ञात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। कार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक आलोक सिंह यादव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.