मिर्जापुर, सितम्बर 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के स्टेशन रोड स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की तरफ से पीडीए सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का मेरुदंड होता है। कार्यकर्ता के बलबूते ही चुनाव में विजय मिलती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा में पीडीए सम्मेलन आयोजित होगा।

सम्मान समारोह मिर्जापुर नगर विधानसभा में पीडीए सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आगामी दिनों में कोन विकास खंड एवं छानबे आंशिक में भी इस तरह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गुलाब चंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, डॉ अरविंद श्रीवास्तव, प्रभात सिंह व मुकेश साहू ने संब...