मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही गंगा स्नान-दान कर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तट पर पहुंची और मां गंगा के जल का आचमन करने के बाद स्नान किया। स्नान के बाद मां गंगा को माला-फूल चाढ़ा कर घी के दीपक से आरती की। शिवलायों में भगवान शिव-पार्वती पूजन कर आशीर्वाद लिया। स्नान पूजन के बाद घाट पर मौजूद पुरोहितों,गरीबों में अन्न-द्रब्यदान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के समय दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के जवान तैनात रहे। सथ ही जल पुलिस के जवान भी नाव,लाईफ जैकेट के साथ गंगा...