Mirzapur News: कांशीराम राम आवास में अवैध कब्जा की जांच, सील किए गए आवास
मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । चुनार स्थित कांशीराम आवास कालोनी में लंबे समय से मिल रही अवैध कब्जे और आवास किराए पर दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। परियोजना अधिकारी डूडा वैभव सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेटलमेंट एरिया स्थित कांशीराम आवास कालोनी में पहुंचकर जांच की। इस दौरान बंद मिले कई आवासों के ताले तोड़कर उन्हें सील किया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कालोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। कांशीराम आवास के तीन ब्लाक कालोनियों में कुल 1088 आवास हैं। इनमें 423 आवास बंद मिले, जबकि 233 आवासों में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। आवासों की स्थिति की जांच के दौरान कई आवंटियों ने अपने आवास किराए पर दिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। चुनार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.