Mirzapur News: कांवरियों से भरी मैजिक पलटी, 12 जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के सिकटही जंगल के पास शनिवार की देर शाम टायर ब्रस्ट होने से अनियंत्रित मैजिक पलट गई। हादसे में मैजिक सवार एक दर्जन कांवरिया चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।संतनगर थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव से एक मैजिक में सवार होकर लगभग 18 से 20 कांवरिया शनिवार की शाम शहर के बरियाघाट जा रहे थे। यहां स्नान के बाद कांवर में गंगा जलभर कर शिवद्वार के लिए रवाना होने वाले थे। बरियाघाट जाते समय चालक मैजिक लेकर जैसे ही सिकटही जंगल के पास पहुंचा। तभी अचानक मैजिक का टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैजिक सवार कांवरिया 16 वर्षीय ईशू, 17 वर्षीय किशन, 20 वर्षीय पिंटू समेत 12 लोग जख्मी हो गए। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.