Mirzapur News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिले के यूनिवर्सिटी, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद करने जा रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को तानाशाही ठहराया है। कहाकि छात्रों की लड़ाई और उनकी आवाज को दबाने नहीं दिया जाएगा। जिस तरह से छात्रों की आवाज राहुल गांधी उठा रहे है और छात्रों को न्याय दिला रहे हैं। कल दिल्ली के थाने में धरने पर बैठ कर पीड़ित छात्र का मुकदमा दर्ज कराने का काम किया। वैसे ही मिर्जापुर में हम लोग भी छात्रों की लड़ाई हर स्तर तक लड़ने का काम करेंगे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन प्रशासन रोक नहीं पाएगी, चाहे जितना भी दम लगा दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.