Mirzapur News: कलकलिया नदी में डूबी युवती का चौथे दिन मिला शव
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के कलकलिया नदी में डूबी युवती का चौथे दिन शुक्रवार को उतराया शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अहरौरा के चकलिया गांव निवासी दीना पाल की पुत्री 22 वर्षीय प्रियंका पाल उर्फ पिंकी मंगलवार की सुबह पांच बजे घर से निकली थी। कलकलिया नदी की ओर चली गई। काफी देर तक युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरु की तो ग्रामीणों ने बताया कि वह नदी की ओर दिखी थी। तब परिजनों ने युवती के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन दिनों तक एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई, चौथे दिन लापता युवती का शव उतराया मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.