Mirzapur News: कर्णावती नदी के पुल के उपर से बह रहा पानी
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: जिगना। क्षेत्र में सोमवार की रात से हो रही भीषण बरसात के चलते कठवइयां गाँव के सामने गैपुरा-लालगंज मार्ग पर कर्णावती नदी पर बना पुल डेढ़ से दो फीट पानी में डूब गया है। फिर भी बाइक व अन्य वाहन चालक जोखिम मोल लेकर पुल से गुजर रहे हैं। उधर भटेवरा-डेरवां मार्ग पर दुलारो देवी मंदिर के पास कर्णावती नदी पर बना पुल पांच फीट गहरे पानी में डूब गया है। इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। उधर बिहसड़ा-नीबी मार्ग पर जिगना गाँव में रेलवे अंडरपास में तीन फीट पानी भर गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों व वाहन चालकों को जिगना अथवा गैपुरा की ओर जाने वाले मार्गों पर चक्रमण करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन बाधित यह भी पढ़ें- Bijnor News: आफत: नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.