मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लहौली गांव में कर्ज में डूबे रेलवे कर्मी ने शुक्रवार को फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। वह चार दिन पूर्व छिवकी से घर आए थे। परिजनों ने कमरे के पीछे की दीवार तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताई कर्ज की वजह देहात कोतवाली के गौतम लहौली गांव निवासी 55 वर्षीय संतलाल रेलवे विभाग में मेठ के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती प्रयागराज के छिवकी जंक्शन पर थी। वहीं परिवार के साथ रहते थे। चार दिन पूर्व वह अकेले घर आए थे। पुत्र शनि कुमार ने बताया कि पिता ने कर्ज ले रखा था। वह कर्ज चुकाने के लिए किसी को अपनी पुस्तैनी जमीन बेचने वाले थे। सुबह भोजन करने के बाद किसी काम से बाहर गए, ...