Mirzapur News: करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: चेतगंज। हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। चील्ह थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर उड़ कर हाई टेंशन तार पर बैठ गया। हाई टेंशन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की जमीन पर गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी संजय सिंह ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा राहुल यादव , वाचर गोपाल दुबे, लवलेश कुमार व सत्यनारायण यादव ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद कपड़े में लपेटकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ओढ़ाकर राष्ट्रीय सम्मान के साथ चील्ह पौधशाला में गढ्ढा खोद कर दफन कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.