मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार करंट की चपेट में आने से युवक और महिला की मौत हो गई, जबकि मृत महिला का पति झुलस गया है। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना अदलहाट और कछवां थाना क्षेत्र की है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: विद्युत करंट की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति झुलसाघटना का विवरण अदलहाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 44 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी अशोक कुमार सुबह लगभग छह बजे खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बारिश व आंधी से बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। सुमित्रा जैसे ही खेत में पहुंची। तभी अचानक उसक...