Mirzapur News: करंट से झुलसा आठ वर्षीय बालक, रेफर
मिर्जापुर, जुलाई 30 -- Mirzapur News: हलिया(मिर्जापुर)। क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में बुधवार की रात आठ बजे के करीब घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास खेल रहा आठ वर्षीय बालक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख कर मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिए। गड़बड़ा राजा गांव निवासी कन्हैयालाल धरकार का आठ वर्षीय पुत्र आयुष गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास खेल रहा था। ट्रांसफर में सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। इससे वह करंट की चपेट में आ कर झुलस गया। आयुष का चेहरा और सीना गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.