मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार कोतवाली क्षेत्र के खम्हवा जमुती गांव में करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रांसफॉर्मर से टूटकर गिरे तार को जोड़ते समय युवक को करंट लगा था।

घटना का विवरण सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के खम्हवा जमुती गांव निवासी 30 वर्षीय अवधेश के घर में लगा बिजली का केबल मंगलवार की रात ट्रांसफॉर्मर से टूटकर जमीन पर गिर गया था। बुधवार की सुबह अवधेश केबल जोड़ने लगा। इसी दौरान वह तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

उपचार और उसकी परिणति परिजनों न...