Mirzapur News: कम स्टांप लगाने पर जमीन की नालामी की नोटिस
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के ऊटी गांव में स्टांप की कमी पर शेष धनराशि वसूली के लिए शनिवार को उप जिला अधिकारी लालगंज अजीत कुमार ने बकायदारों का लगभग छह बीघा 10 बिस्वा जमीन की नीलामी के लिए ग्राम सचिवालय पर नोटिस चस्पा कराया। अमीन के नोटिस चस्पा के बाद बकायदारों में हड़कंप मचा गया है।क्षेत्रीय अमीन राम उजागिर दुबे ने बताया कि उप जिलाधिकारी लालगंज के आदेश पर नोटिस वारंट एवं कुर्की के बाद सोमवार को जमीन की नीलामी की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के लिए तहसील में इच्छुक लोगों को सूचित करने के लिए नोटिस चस्पा की गई है। जमीन की नीलाम में ऊटी मौजा निवासी हिंछ लाल उर्फ छोटेलाल, पंकज कुमार, शोभनाथ, देवता प्रसाद, मदन कुमार, जयशंकर आदि लोगों ने स्टांप कमी का बकाया 165215 रुपये व अन्य बकाया जमा नहीं किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.