Mirzapur News: कपड़ा व्यवसायी ने जरगो जलाशय में लगाई छलांग, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़ा व्यवसायी ने छलांग लगा दी। आठ घंटे की तलाश के बाद देर शाम उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत व्यवसायी के पुत्र की दो दिन पूर्व ही सगाई हुई थी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जरगो जलाशय में एक व्यक्ति कूदा, लापताघटना का विवरण अहरौरा के इमिलियाचट्टी गांव निवासी 58 वर्षीय मोहनलाल गुप्ता कपड़ा व्यवसायी थे। उनकी इमिलियाचट्टी बाजार में कपड़े की दुकान थी। सुबह लगभग आठ बजे वह बाइक लेकर घर से निकले। जरगो जलाशय पर फाटक के पास बाइक खड़ी कर अपना जूता निकाला और बांध में छलांग लगा दी। आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.