Mirzapur News: कपड़ा व्यवसायी का पुत्र दर्श बनेगा डाक्टर
मिर्जापुर, जुलाई 18 -- Mirzapur News: राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनसीरिया ग्रामसभा के नौडिहवा गांव निवासी दर्श सिंह ने प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। दर्श ने नीट यूजी में आल इंडिया 1368वीं रैंक हासिल की है। दर्श की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दर्श ने वाराणसी में रह कर 12वीं तक पढ़ाई की। इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। साथ ही वाराणसी में एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी के लिए फाउंडेशन कोर्स भी किया था। पहले ही प्रयास में नीट पास करने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- UP NEET Topper: यूपी के लाल का नीट में कमाल, वाराणसी के आर्यन दुबे को AIR 7, बताया कैसे किया टॉप दर्श के पिता अनिल कुमार सिंह पहले किसी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.