Mirzapur News: कजरी पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग
मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े शिक्षकों का प्रतिनिध मंडल गुरुवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से कलक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने डीएम को पत्रक सौंपकर कजरी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की। पत्रक में उन्होंने कहा है कि कजरी जनपद के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोह के रूप में जाना जाता है। मिर्जापुर के लिए कजरी का त्योहार खास महत्व रखता है। लिहाजा जिलाधिकारी से कजरी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की अपील की। पत्रक सौंपने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी,उपाध्यक्ष वीर भानु सिंह,अनिल त्रिपाठी,मनोज कुमार शुक्ला, अनिल प्रकाश द्विवेदी,राघवेंद्र शुक्ला,राजेश कुमार,सुरेंद्र कुमार राय,प्रदीप कुमार तिवारी आदि शिक्षक रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.